भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल ने की नवनियुक्त उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट 

Local News
•
01 May 2025
•
23 views
भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल ने की नवनियुक्त उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट 

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के सदस्यों ने मंडल के अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल की अगुवाई में जिला सिरमौर की नवनियुक्त डीसी प्रियंका वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष ने उपायुक्त को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया और पदभार संभालने पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

नई उपायुक्त प्रियंका वर्मा को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल द्वारा श्रीमद् भागवत गीता भेंट की और भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के बारे में भी बताया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल व रथयात्रा मंडल के सदस्य भी शामिल रहे । गौरतलब है कि 2015 बैच की IAS प्रियंका वर्मा वर्ष 2019 से 2021 तक जिला सिरमौर में एडीसी के पद पर रह चुकी है।

Related posts