LIC की बीमा सखी योजना की पहली वर्षगांठ  पर कार्यक्रम आयोजित, बीमा सखियों को किया गया सम्मानित

Local News
•
09 Dec 2025
•
20 views
LIC की बीमा सखी योजना की पहली वर्षगांठ  पर कार्यक्रम आयोजित, बीमा सखियों को किया गया सम्मानित

नाहन 9 दिसंबर :  एलआईसी नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीमा सखी योजना की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक ने जानकारी दी कि अब तक 125 से अधिक महिलाएं एलआईसी नाहन की इस विशेष मार्केटिंग फोर्स से जुड़ चुकी हैं।

बीमा सखी योजना के तहत अब तक लगभग 16 लाख रुपये की स्टाइफंड राशि बीमा सखियों को प्रदान की जा चुकी है, जबकि इसके अतिरिक्त उन्हें कमीशन और बोनस का लाभ भी मिल रहा है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हो रही है।

साथ ही, हर घर तक बीमा सुरक्षा कवर पहुंचाने में बीमा सखियों की भूमिका को विशेष रूप से प्रशंसनीय बताया गया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीमा सखियों में सन्नो, विमला देवी, प्रभा कौशिक,  मंचना, अरुणा कुमारी, ममता, पूनम, वंदना, निशा, सुनीता देवी, रेखा, उषा, विश्वा कुमारी, निर्मला, काला चौहान, सरला, विनिता सहित अन्य बीमा सखियों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts