ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर में आयोजित किया जाएगा विधिक साक्षरता शिविर

Local News
•
01 Jul 2022
•
12 views
ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर में आयोजित किया जाएगा विधिक साक्षरता शिविर

नाहन : विकासखंड पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैनवाला मुबारकपुर में 2 जुलाई सुबह  11 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  माधवी सिंह ने दी।

    उन्होंने सैनवाला मुबारकुपर सहित आसपास के पंचायतों के निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह इस शिविर में जरूर आएं और सभी निःशुल्क कानूनी सलाह व सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।उन्होंने बताया कि इस शिविर में समाज के कमजोर वर्गों एवं पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी सहायता लेने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।

Related posts