नेता प्रतिपक्ष बोले चोर दरवाजे से भर्तियां कर रही सरकार

Local News
•
17 Jul 2022
•
20 views
नेता प्रतिपक्ष बोले चोर दरवाजे से भर्तियां कर रही सरकार

ऊना  : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में मल्टीटास्क वर्कर रखने के लिए महिलाओं से जिस प्रकार से सिर पर बोरी उठाकर दौड़ाया जा रहा है, भाजपा सरकार और पार्टी यह बताएं कि क्या यह महिला सम्मान है? क्या इस पद के लिए ऐसी योग्यता रखना जरूरी था महिला के लिए ?नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के चंदपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार चोर दरवाजे की सरकार बन कर रह गई है। आम जनता के साथ उसकी नीतियां कैसे खिलवाड़ कर रही हैं उससे भाजपा को कोई लेना देना नहीं ।

उन्होंने कहा  कि भाजपा के महंगाई ,बेरोजगारी, कर्ज व राष्ट्रीय राजमार्गों पर बात करने से घबरा रहे हैं ,हवाई पट्टी का विस्तार नहीं हुआ नई बनी नहीं, उस पर बात करने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ज़िद्द की बात करते हैं और प्रदेश पटरी से उतर रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ काम कर रही है । जनता के हितों की आवाज को उठाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को विकास में आगे बढ़ाना है । गांव ,गरीब ,युवा,कर्मचारी व मजदूर हर वर्ग की सेवा करना है ।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस जनता के हर मसले का हल करेगी । उन्होंने कहा कि इस सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव है। वहीं इस जनसभा को संबोधित करते हुए आस्था अग्निहोत्री ने जनता के साथ सीधा संवाद करते हुए उनके पिता व नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री द्वारा हरोली में किए गए विकास के कार्यों पर चर्चा की । आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली को लंबी छलांग लगानी है, विकास में आगे बढ़ना है, इसलिए सब मिलकर के मुकेश अग्निहोत्री का साथ दें और विकास में आदर्श हरोली को बढ़ाने के लिए अपना योगदान दें ।इस अवसर पर कांग्रेस के नेता भी उपस्थित रहें और बड़ी संख्या में लोगों ने भी भाग लिया।

Related posts