सिरमौर में 20 से 25 नवम्बर तक सम्पन्न होगी जे.बी.टी. बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग

Local News
•
18 Nov 2023
•
14 views
सिरमौर में 20 से 25 नवम्बर तक सम्पन्न होगी जे.बी.टी. बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग

नाहन, 18 नवम्बर : उप-निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, जिला सिरमौर कर्म चंद ने बताया कि सिरमौर जिला में जे.बी.टी. की विभिन्न श्रेणीयों के 86 पदों को अनुबन्ध आधार पर बैचवाइज भर्ती की काउंसलिग 20 नवम्बर से 25 नवम्बर तक आयोजित की जायेगी।

उप निदेशक ने बताया कि भर्ती काउसंलिग उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक निर्धारित की गई है। काउसंलिंग स्थानीय अवकाश यानि 22 नवम्बर 2023 को भी जारी रहेगी।

Related posts