उद्योग मंत्री ने पांवटा साहिब तथा शिलाई में सुनी जनसमस्याएं
Local News
•
08 Dec 2023
•
18 views
नाहन, 08 दिसंबर : उद्योग संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने मंत्री से मुलाकात की तथा क्षेत्र की सामूहिक व व्यक्तिगत समस्याएं उनके समक्ष रखी। उद्योग मंत्री ने इनमें से अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये सौंप दिया।
इसके उपरांत उद्योग मंत्री शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुए जहाँ काफोटा तथा शिलाई क्षेत्र के लोग उनसे मिले तथा अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी । इस दौरान उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया।