फायर सीजन के दृष्टिगत 15 मार्च से 30 जून तक ठीकरी पहरा लगेंगे : आर.के. गौतम

Local News
•
01 Mar 2023
•
18 views
फायर सीजन के दृष्टिगत 15 मार्च से 30 जून तक  ठीकरी पहरा लगेंगे : आर.के. गौतम

नाहन : उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि फायर सीजन 2023-24 के दृष्टिगत वनों में आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए सिरमौर जिला में 15 मार्च से 30 जून 2023 तक ठीकरी पहरा (नाईट पेट्रोलिंग) आयोजित किये जाएंगे।

  उन्होंने कहा कि ठीकरी पहरे के लिए सभी ग्राम पंचायत, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

  उन्होंने कहा कि आगजनी की घटनाओं की सूचना और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की सहायता हेतु सभी सम्बन्धित ग्राम पंचायतें, अधिसूचित एरिया समिति, नगर परिषद और नगर पंचायतों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में योग्य व्यस्क पुरूषों की सहायता से ठीकरी पहरा लगाना सुनिश्चित बनाएंगे।

उपायुक्त ने आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत जिला के सभी नागरिकों से सचेत रहने और वनों में आगजनी की घटना की तुरंत जानकारी अग्निशमन विभाग को देने का भी आग्रह किया है।  

Related posts