शम्भूवाला में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 युवकों की मौत, एक महीने पूर्व ही पिता बना था मृतक युवक 

Local News
•
25 Apr 2025
•
12 views
शम्भूवाला में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 युवकों की मौत, एक महीने पूर्व ही पिता बना था मृतक युवक 

नाहन : नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर शम्भू वाला में  काली माता मंदिर के नजदीक.. मारकंडा की तरफ से भारा पुर जा रही एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर डंगे से जा टकराई। इस हादसे में मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।  

मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार बने दोनों युवक मारकण्डा से वापिस भारापुर जा रहे थे। मृतक युवको की पहचान नरेंद्र उम्र 21 वर्ष पुत्र सुरेन्द् सिंह निवासी भारापुर व 18 वर्षीय महेश पुत्र नेत्र सिंह के रूप में हुई है। नरेंद्र कुमार अभी एक माह पूर्व ही एक बच्ची के पिता बने थे।  हादसे के बाद दुधमुंही बच्ची के सिर से पिता का साया  उठ गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया। 

 डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत ने हादसे की पुष्टि करते हुए  कहा कि मृतक युवक का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related posts