IIM सिरमौर का छठा दीक्षांत समारोह, 186 पास आउट स्टूडेंट्स को दी गई डिग्रियाँ

Local News
•
19 Nov 2022
•
21 views
IIM सिरमौर का छठा दीक्षांत समारोह, 186 पास आउट स्टूडेंट्स को दी गई डिग्रियाँ

नाहन : आईआईएम सिरमौर का छठा दीक्षांत समारोह आज पांवटा साहिब स्तिथ IIM परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संचालक मंडल आईआईएम सिरमौर अजय एस श्रीराम ने की जबकि नेस्ले भारत इंडिया लिमिटेड के निदेषक सुरेश नारायणन बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।

संस्थान के निदेशक प्रफुल्ला वाई अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज कुल 186 पासआउट स्टूडेंट को दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्रियां प्रदान की गई । उन्होंने कहा कि इन सभी बच्चों को पहले ही नौकरी मिल चुकी है । उन्होंने बताया कि संस्थान से बच्चों को बाहरी  देशों से भी जॉब के लिए ऑफर आए थे । मीडिया से पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि 1 साल के भीतर आईआईएम सिरमौर का अपना भवन तैयार हो जाएगा जिस पर करोड़ो की राशि खर्च की जा रही है ।

MBA पास आउट टॉपर आशीष कुमार और MTH पास आउट टॉपर मोहम्मद आयन ने बताया कि IIM सिरमौर में उनका काफी अच्छा अनुभव रहा है और यहीँ कारण है कि उन्हें पढ़ाई के बाद आज नोकरी भी मिली है।

Related posts