राजस्थान में हुई निर्मम हत्या के विरोध में हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन
Local News
•
01 Jul 2022
•
6 views
नाहन : हिंदू जागरण मंच की सिरमौर इकाई द्वारा आज रेणुका जी के ददाहू में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ददाहू में आक्रोश रैली निकालते हुए जमकर आतंकवाद व राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई की माँग की।
हिंदू जागरण मंच जिला सिरमौर के प्रांत सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजस्थान के उदयपुर में हिंदू धर्म के कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर दी गई जिसके विरोध में आज के हिंदू जागरण मंच प्रदर्शन कर रहा है । उन्होंने सरकार से कन्हैयालाल हत्या मामले में दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई और कहा कि मौजूदा समय मे देश विरोधी ताकतों को रोकने व शिकंजा कसने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।