हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार की जयंती आज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Local News
•
04 Aug 2023
•
35 views
हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार की जयंती आज, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस विधायक ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

नाहन : हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार को आज उनकी जयंती पर गृह जिला सिरमौर में याद किया जा रहा है। जिला के विभिन्न स्थानों में आज कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। जिला मुख्यालय नाहन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने व स्थानिय काँग्रेस विधायक  अजय सोलंकी ने  हिमाचल निर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। दोनों ही नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ माल रोड पहुंचे और यहां पर वाईएस परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बीजेपी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज पूरा हिमाचल प्रदेश डॉ वाईएस परमार को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है । उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता के रूप में जाने जाने वाले डॉ परमार हिमाचल के लिए अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ परमार ने हमेशा हिमाचल को विकसित प्रांत के रूप में आगे बढ़ाते हुए पहाड़ी प्रदेश को एकदम अलग पहचान दी है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग ही लंबे समय तक अनुकरणीय रहेगा डॉ परमार ने पहाड़ी भाषा, पहाड़ी शैली और पहाड़ी संस्कृति को बचाने की बात की और सड़कों को भाग्य के रूप में विकसित किया।

अजय सोलंकी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार के योगदान को हिमाचल कभी भुला नहीं सकता । आज हिमाचल में जो सड़कों का जाल बुना जा रहा है और बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा रहा है यह डॉ वाईएस परमार की सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम सब उनके गृह जिला से संबंध रखते है  ।

Related posts