हिमाचल जयराम को जयराम जी की करने जा रहा है : हरीश रावत

Local News
•
05 Nov 2022
•
23 views
हिमाचल जयराम को जयराम जी की करने जा रहा है : हरीश रावत

नाहन : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा है कि हिमाचल परिवर्तन की राह देख रहा है और हिमाचल जयराम सरकार को जय राम जी की करने जा रहा है। हिमाचल दौरे पर पहुंचे हरीश रावत नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हरीश रावत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार की कार्यशैली लचर रही और यही कारण है कि हर वर्ग में सरकार के प्रति निराशा देखी जा रही है।हरीश रावत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बदलाव की शक्तियां कांग्रेस के साथ खड़ी है ऐसे भी यहां सत्ता परिवर्तन होना तय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की B टीम के रूप में काम किया जिस वजह से उत्तराखंड में कांग्रेस अपनी सरकार नहीं बना पाई।

हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड व हिमाचल के भीतर बेरोजगारी दुनिया में सबसे ज्यादा है और बीजेपी ने अग्निवीर योजना शुरू कर युवाओं के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल दो ऐसे राज्य है जहा से सबसे ज्यादायुवा सेना में जाना चाहते हैं मगर अब उनके साथ सीधे तौर पर सरकार ने अग्निवीर से शुरू कर खिलवाड़ किया है।

Related posts