हरिपुरधार : सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

Local News
24 Jan 2024
4 views
हरिपुरधार : सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

हरिपुरधार : संगडाह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत अंधेरी में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत अंधेरी प्रधान विक्रम ठाकुर ने  फोन करके पुलिस थाना को सूचना दी किया  कि अंधेरी के पास एक गाड़ी   दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

बीती रात बलदेव सिंह उम्र 43 साल  बांदल निवासी अपने मामा के घर जबडोग गया था और तड़के सुबह नाहन में पढ़ाई कर रहे अपने बेटा बेटी से मिलने जा रहा था। जबडोग से  कुछ ही किलोमीटर आगे आने पर पर अंधेरी के नजदीक ही उसकी कार नंबर एचपी 16 9234  दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। 

 बताया जा रहा है कि मृतक बलदेव सिंह भारतीय सेवा का पूर्व सैनिक था और माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह पीछे अपने दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।  

थाना प्रभारी बृजलाल मेहता ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

Related posts