Good News- कफोटा की अंजली ग्रीस में खेलेगी हैंडबाॅल 

Local News
•
14 Jun 2022
•
25 views
Good News- कफोटा की अंजली ग्रीस में खेलेगी हैंडबाॅल 

पॉवटा साहिब : ग्रीस में होने जा रही अंतरराष्ट्रीय महिला यूथ बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र की बेटी भी अपना जलवा दिखाएगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज भारतीय टीम रवाना हो गई। भारतीय टीम मे सिरमौर  जिला के गिरिपार क्षेत्र के कफोटा नागरिक उपमंडल के मस्त भोज के पभार गांव की अंजली ठाकुर पुत्री अनिल कुमार का भी भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह टीम इंडिया के साथ ग्रीस के लिए रवाना हो चुकी है।

हैंडबॉल कोच चन्दन सिंह ठाकुर जोकि बिलासपुर से है, ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 14 से 19 जून heraklion, ग्रीस  में होने जा रही है। अंजली के नेशनल टीम में सिलेक्ट होने से पूरे मस्तभोज सहित जिला सिरमौर में खुशी का माहौल है। ग्राम पंचायत जामना के प्रधान सुरेश कुमार ने अंजलि की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी। अंजली के माता पिता ने भी अपनी बेटी का सिलेक्शन होने पर बहुत शुभकामनाएं दी। इससे पहले भी यूथ एशियन चैंपियनशिप में अंजली भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस उपलब्धि के उसके माता-पिता ने इसके कोचों को भी बधाई दी है। जिला सिरमौर शिलाई क्षेत्र में अंजलि के सिलेक्शन से खुशी का माहौल है।

शारीरिक शिक्षा संघ के प्रधान वीर सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर उनके coach और anjali  को बधाई दी है। इस प्रतियोगिता से पहले अंजलि ने खेलो इंडिया में भी हिमाचल टीम के लिए सिल्वर मेडल लाया है जो बीते कल ही संपन्न हुई है।

Related posts