सिरमौर में कई स्थानों पर याद किए पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ,काँग्रेस भवन नाहन में श्रद्धासुमन किए अर्पित

Local News
•
23 Jun 2023
•
20 views
सिरमौर में कई स्थानों पर याद किए पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ,काँग्रेस भवन नाहन में श्रद्धासुमन किए अर्पित

नाहन : सिरमौर जिला में आज कई स्थानों पर आज पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया गया। जिला मुख्यालय नाहन स्तिथ कांग्रेस भवन में आज बड़ी संख्या में काँग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मीडिया से बात करते हुए नाहन कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष ज्ञान चोधरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माण में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ऐसे नेता थे जिन्होंने राज्य के पहले सीएम डॉ वाईएस परमार के बाद हिमाचल को एक नई दिशा दी है।

ज्ञान चौधरी ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने बिना किसी भेदभाव के समूचे हिमाचल प्रदेश का एक समान हो विकास किया और यही कारण है कि आज किसी भी दल का कार्यकर्ता या नेता हो वीरभद्र सिंह के तारीफ करता है। वही उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में भी उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत देखी जा रही है।

Related posts