ऊर्जा मंत्री 11 से 14 जून तक होंगें पांवटा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

Local News
•
10 Jun 2022
•
17 views
ऊर्जा मंत्री 11 से 14 जून तक होंगें पांवटा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

 पांवटा साहिब, :  बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश, सुख राम चौधरी 11 से 14 जून 2022 तक जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री, पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास व उद्धघाटन करेंगे तथा जन समस्याएँ सुनेंगे। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा मंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 11 जून को पांवटा साहिब में जन समस्याएँ सुनेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 12 जून को सुबह 11:00 बजे घृत बाहती चौहग महासभा ज्ञान भवन, पांवटा साहिब का शिलान्यास करेंगे तथा जन समस्याएँ सुनेंगे।

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 13 जून को सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्बोआ के खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला दिगाली के खेल मैदान का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री दोपहर 2:00 बजे सामुदायिक भवन दिगाली का शिलान्यास करेंगे तथा दोपहर 2.30 बजे राजकीय उच्च पाठशाला दिगाली के भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 14 जून को सुबह 11:00 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, भगाणी के मैदान की चार दिवारी का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related posts