शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 6 अक्तूबर का राजगढ़ प्रवास
Local News
•
05 Oct 2023
•
5 views
नाहन, 05 अक्तूबर : शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 अक्तूबर 2023 को राजगढ़ क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 6 अक्तूबर को प्रातः 11.30 बजे राजगढ़ में वैद्य सूरत सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन का शिलान्यास करेंगे।
इसके उपरांत शिक्षा मंत्री दोपहर एक बजे रा.व.मा.पा. सानियो दीदग में आयोजित की जा रही स्कूलों की जिला स्तरीय अंडर-19 टूर्नामेंट के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।