जिला कोष कार्यालय भवन नाहन बना हिमाचल में फोर स्टार रेटिंग वाला पहला भवन

Local News
•
06 Feb 2023
•
20 views
जिला कोष कार्यालय भवन नाहन बना हिमाचल में फोर स्टार रेटिंग वाला पहला भवन

नाहन : कोष अधिकारी नाहन राकेश ठाकुर ने बताया कि नव निर्मित जिला कोष कार्यालय भवन नाहन को ग्रीन सर्टिफिकेशन एजेंसी ‘‘सवाग्रिहा’’ (सिंपल वर्सेटाईल अफोर्डेबल ग्रीन रेटिंग फॉर इंटेग्रेटिड हैबिटेट एसेसमेंट) द्वारा फोर स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जिला कोषागार कार्यालय भवन नाहन, ‘नव निर्माण’ श्रेणी भवनों में ‘‘सवाग्रिहा’’ द्वारा ग्रीन प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला पहला भवन बन गया है जिसे फोर स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। इस भवन का लोकार्पण गत वर्ष किया गया था।

  उन्होंने कहा कि ‘‘सवाग्रिहा’’ द्वारा ऐसे नये भवनों की एक से लेकर पांच स्टार तक रेटिंग की जाती है जिनके निर्माण में ऊर्जा की बचत करने वाले पर्यावरण मित्र तकनीक जैसे वर्षा जल संग्रहण, सोलर पैनल एंड गिजर, निर्माण के लिए पुनः प्रयोग किये जाने वाले सामान, बिजली के ऐसे उपकरण जिन्हें पांच स्टार रेटिंग दिए गए हैं, कम प्रवाह वाले नल प्रयोग में लाए जाते हैं।

कोष अधिकारी ने बताया कि यह अवार्ड जिला कोष कार्यालय भवन नाहन को गत दिनों दिल्ली में ‘‘सवाग्रिहा’’ द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।  

Related posts