सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक ने रेस्क्यू किया अजगर, विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Local News
•
08 Dec 2023
•
5 views
नाहन : जिला के मुख्यालय नाहन शहर के बीचो-बीच मुख्य डाकघर के नजदीक आज एक अजगर देखा गया । यहां अजगर को देखने के लिए जहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई ।
सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने अजगर का रेस्क्यू किया वहीं वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँची। अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित अजगर को जंगल में छोड़ा है ।
जानकारी अनुसार कई दिनों से क्षेत्र में अजगर देखा जा रहा था आसपास के लोगों में डर का माहौल था आज य अजगर देखे जाने के बाद तुरंत स्थानी लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग तक पहुंचाई।