दशमेश रोटी बैंक ने शुरू की एंबुलेंस सेवा, आपातकालीन स्थिति में लोगों को मिलेगी सुविधा

Local News
•
27 Mar 2025
•
12 views
दशमेश रोटी बैंक ने शुरू की एंबुलेंस सेवा, आपातकालीन स्थिति में लोगों को मिलेगी सुविधा

नाहन : जिला सिरमौर में दशमेश सेवा सोसायटी एवं दशमेश रोटी बैंक ने समाज सेवा में एक और सराहनीय प्रयास किया है। आपातकालीन स्थिति में रोगियों एवं लोगों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है । जिसका वीरवार को डीसी सिरमौर एलआर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। गरीबी रेखा से ताल्लुक रखने वाले लोगों के लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी जबकि अन्य लोगों को सरकारी दामों पर यह एंबुलेंस सेवा मिल पाएंगी।

मीडिया से बात करते हुए कार्यवाहक उपायुक्त सिरमौर एल आर वर्मा ने बताया कि दशमेश रोटी बैंक का यह सराहनीय प्रयास है। जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी और वह समय रहते अस्पतालों तक अपना इलाज करवाने के लिए पहुंच पाएंगे। दशमेश रोटी बैंक बीते कई वर्षों से समाज सेवा में सराहनीय कार्य कर रहा है और प्रत्येक जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

दशमेश रोटी बैंक की सतिंदर कौर ने बताया कि समिति द्वारा एम्बुलेंस की सेवा शुरू की गई है जिसमें कोई भी जरूरतमंद परिवार किसी भी आपातकालीन स्थिति में इसका लाभ उठा सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार समय रहते अस्पतालों तक न पहुंचने के चलते लोग अपनी कीमती जान गवा देते हैं और पीछे परिवार को कभी ना पूरी होने वाली कमी छोड जाते हैं ऐसे में दशमेश रोटी बैंक ने एक ऑक्सीजन से लैस अत्याधुनिक सुविधाओं वाली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है।

Related posts