नाहन में दलित संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली, गिरिपार जनजातीय मामलों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन

Local News
•
11 Jul 2022
•
21 views
नाहन में दलित संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली, गिरिपार जनजातीय मामलों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन

नाहन : गिरिपार जनजातीय क्षेत्र मामले के मद्देनजर जिला मुख्यालय नाहन में गिरिपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण मंच के बैनर तले विभिन्न दलित संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। इन संगठनों ने केंद्र सरकार से मांग कि है कि गिरिपार इलाके को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के बाद दलितों से जुड़े अधिकारों को सुरक्षित रखें । 

मीडिया से बात करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के सिरमौर जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को अगर जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिया जाता है तो इसे लेकर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को संशय है कि यहां उनसे जुड़े कई विशेष अधिकार खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञापन भेजकर मांग की जा रही है कि जनजातीय क्षेत्र घोषित होने के बाद भी एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट  को बरकरार रखा जाए साथ ही यह भी मांग है कि पंचायती राज के चुनावी प्रणाली के अंतर्गत मिलने वाले आरक्षण को भी बरकरार रखा जाना चाहिए।

गिरिपार अनुसूचित जाति अधिकार संरक्षण मंच का कहना है कि इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ उत्पीड़न के कई मामले सामने आते है ऐसे में यहां  मुख्य रूप से एसटी एट्रोसिटी एक्ट का बरक़रार रखना आवश्यक है।

Related posts