कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

Local News
06 Aug 2022
4 views
कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा में भिड़े कांग्रेसी कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं में जमकर चले घुसे, इक़बाल चौधरी और सोलंकी समर्थको में झड़प

नाहन : सिरमौर जिला से शुरू हुई हिमाचल कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान आज नाहन में कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले।

दरअसल जैसे ही रोजगार संघर्ष यात्रा के संयोजक बनाए गए विधायक विक्रमादित्य सिंह नाहन पहुंचे तो पहले से ही धड़ो में बंटी नाहन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। नाहन कांग्रेस पार्टी से टिकट दावेदार इक़बाल चौधरी को जेसे ही उसके समर्थकों ने कंधे पर उठाया तो दुसरे टिकट दावेदार अजय सोलंकी गुट भड़क उठा। देखते ही देखते दोनों ही नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर घुसे चलें। इस दौरान कई कांग्रेस नेता विधायक विक्रमादित्य सिंह का बचाव भी करते नजर आए।

वह इस बारे मे विधायक को विक्रमादित्य ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया जाएगा वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यहां आपस में कुछ कार्यकर्ता उलझे है क्योंकि कार्यकर्ताओं में काफी जोश है और पार्टी उनकी भावनाओं की कद्र करती है। विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि गत विधानसभा चुनाव में जो कमी रही थी वह पार्टी पूरी करेगी और नाहन सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

नाहन कांग्रेस में गुटबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है इससे पहले जब कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अध्यक्ष बनने के बाद पहली मर्तबा 12 जून को नाहन विधानसभा क्षेत्र में पहुंची थी तो उनके सामने भी यहां खुलकर गुटबाजी की तस्वीरें सामने आई थी।

Related posts