मुख्यमंत्री ने दिवंगत राकेश बबली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

Local News
•
06 Jul 2022
•
22 views
मुख्यमंत्री ने दिवंगत राकेश बबली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज खलीनी में आयोजित शोकसभा में दिवंगत राकेश बबली को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राकेश बबली के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। स्वर्गीय राकेश बबली हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने तथा प्रदेश के विकास में राकेश बबली के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राकेश बबली ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में अनेक पहल कर कामगारों के कल्याण के लिए बहुआयामी कार्यक्रम आरम्भ किए। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्धाज ने राकेश बबली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियों को साझा किया। 

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, भाजपा मण्डलाध्यक्ष राकेश शारदा, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा संजीव देस्टा, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सहायक नियंत्रक भारत भूषण व बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी, भाजपा के संगठन पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts