मुख्यमंत्री ने दिवंगत राकेश बबली के शोक संतप्त परिवार से संवेदनाएं व्यक्त कीं
Local News
•
05 Jul 2022
•
17 views
हमीरपुर : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दिवंगत राकेश बबली के हमीरपुर जिला के बिझड़ीं के निकट स्थित पैतृक गांव बुढ़ान जाकर शोक संतप्त परिवार से संवेदनाएं प्रकट कीं। राकेश बबली हिमाचल प्रदेश भवन एवं सननिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष थे।दिवंगत राकेश बबली का गत 2 जुलाई को किन्नौर जाते समय निधन हो गया था, जहां वह एक अधिकारिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक राकेश जम्वाल, सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा भी इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ थे।