लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने चलाया वाल राइटिंग अभियान

Local News
•
18 Jan 2024
•
26 views
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP, भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने चलाया वाल राइटिंग अभियान

नाहन : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में भाजपा युवा मोर्चा ने वॉल पेंटिंग अभियान शुरू है जिसके जरिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक बार फिर से केंद्र सरकार को समर्थन देने की अपील प्रदेश की जनता से कर रहे हैं। आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाहन में वॉल  राइटिंग अभियान चलाया। इस  दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता भी मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि  केंद्र में भाजपा सरकार के 10 साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है और इस दौरान अनेक उपलब्धियां केंद्र सरकार की  रही है जिसका देश की आम जनता को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी और देश की जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ मिशन में जुटा हुआ है ।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वाल राइटिंग का जिम्मा सोपा गया है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में चारों संसदीय सीटों पर पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सिरमौर जिला से लोकसभा चुनाव में BJP उम्मीदवार  को 1 लाख मतो से बढ़त मिलेंगी।

Related posts