नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी पर भाजपा पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप

Local News
27 Apr 2024
6 views
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी पर भाजपा पार्षदों ने लगाए गंभीर आरोप

 नाहन : देश की सबसे दूसरी पुरानी नगर परिषद नाहन में भाजपा समर्थित पार्षद  नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की कार्यप्रणाली से खफा है। आरोप है कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद के कार्यों को गंभीरता से नहीं लेते जिससे शहर के विकास कार्यों में रोक लगी हुई है।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पार्षदों ने बताया कि पिछले लंबे समय से कई ऐसे प्रस्ताव जो नगर परिषद की मासिक बैठक में विकास कार्य को लेकर पारित किए गए मगर उनको आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विकास कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है । उन्होंने कहा कि 80% ऐसे विकास कार्य पर काम नहीं शुरू हुआ है जिनको नगर परिषद की हाउस द्वारा पारित किया गया था। उन्होंने आरोप यह है भी आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार कर कई काम शुरू भी किए गए है जिनको शुरू नहीं किया जा सकता था।


 BJP पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद से जुड़े किसी भी मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की कार्रवाई संतोष जनक नहीं है उन्होंने कहा कि कहीं ऐसे प्रस्ताव कार्यकारी अधिकारी के सामने रखे गए थे जिसमें आवश्यक कार्रवाई कमेटी के नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगो  के खिलाफ की जानी थी मगर उनके द्वारा वह कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के महिला केंद्र में रात के समय कुछ पुरुष के जाने का मामला सामने आया था और उसे पर कार्रवाई की मांग की गई थी मगर कार्यकारी अधिकारी द्वारा उसे भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related posts