B.Ed  स्टूडेंट आकाश नवानी ने तैयार किया अनोखा स्टार्टअप Aspiring Edu  

Local News
•
30 Dec 2024
•
27 views
B.Ed  स्टूडेंट आकाश नवानी ने तैयार किया अनोखा स्टार्टअप Aspiring Edu  

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला नाहन में बी. एड. ट्रेनिंग कर रहे आकाश नवानी ने शिक्षकों और बी. एड प्रशिक्षार्थियों के लिए एक अनोखा स्टार्टअप "Aspiring Edu" शुरू किया है। सोमवार शाम 5 बजे आकाश नवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्लेटफ़ॉर्म शिक्षकों को उनकी प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाने और विभिन्न टीचिंग रिसोर्सेज तक पहुंच प्रदान करता है। Aspiring Edu. की मुख्य विशेषताएं है कि शिक्षक यहां पर अपनी प्रोफेशनल प्रोफाइल बना सकते हैं और अपने कौशल को प्रदर्शित कर सकते हैं।

इस पर HP TET, CTET और अन्य टीचिंग परीक्षाओं के लिए क्विज़ और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों की पीडीएफ उपलब्ध हैं। Aspiring Edu पर भावी अध्यापक अपने सीवी स्कूलों को यहीं से भेज सकते हैं और खाली पदों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल और संस्थानों के लिएः स्कूल और संस्थान अपनी प्रोफाइल बनाकर, प्रशिक्षार्थियों की प्रोफाइल देख सकते हैं और उनके सीवी डाउनलोड कर सकते हैं।

आकाश नवानी ने बताया कि Aspiring Edu अभी अपने शुरुआती चरण में है। इसे सफल बनाने के लिए शिक्षकों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। बता दे कि आकाश नवानी का जन्म पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नाहन से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने PG College, Nahan से BA में स्नातक किया और अब B.Ed कर रहे हैं।

आकाश का यह प्रयास शिक्षा जगत में क्रांति ला सकता है और शिक्षकों को एकजुट कर एक मजबूत समुदाय बना सकता है। इसके इलावा आकाश नवानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला का आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शैक्षिणिक कैलेंडर भी तैयार कर रहे है तथा विद्यालय को जल्दी ही सौंप देगे। विद्यालय प्रशासन और स्टाफ ने आकाश नवानी के इस कार्य की प्रशंसा की और शुभकामनाये दी ।

Related posts