नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, मेजर दीपक धवन ने डीसी को झंडा लगाकर की झण्डा दिवस की शुरुआत

Local News
•
07 Dec 2023
•
20 views
नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस, मेजर दीपक धवन ने डीसी को झंडा लगाकर की झण्डा दिवस की शुरुआत

नाहन 7 दिसम्बर : हिमाचल प्रदेश में 7 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक मनाए जा रहे सशस्त्र सेना दिवस की कड़ी में जिला स्तरीय सेना झण्डा दिवस की शुरूआत जिला मुख्यालय नाहन से की गई। जिला सैनिक बोर्ड के उप निदेशक मेजर दीपक धवन ने उपायुक्त सुमित खिमटा को झण्डा भेंट किया। उपायुक्त ने सशस्त्र सेना निधि के लिये एक सौ रूपये का अंशदान किया।

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड सुमित खिमटा ने जिला के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सशस्त्र सेना निधि में झंडे के सम्मान में अंशदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निधि में जमा किया गया धन प्रदेश के सैनिक वर्ग के कल्याणकारी कार्यों के लिये व्यय किया जाता है जिसमें विधवाएं, अपंग सैनिक, सैनिकों के आश्रित व बेसहारा सैनिकों को समय-समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

मेजर दीपक धवन ने कहा कि जिला के समस्त विभागाध्यक्षों को झंडे उपलब्ध करवाए गए हैं जिसमें स्कूली बच्चों से पांच रुपये प्रति झण्डा व स्टाफ से 10 रुपये प्रति झण्डा की दर से राशि एकत्र करने की अपील की गई है।

इसके अलावा, मेजर दीपक धवन ने उपायुक्त से अन्य विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने अवगत करवाया कि सैनिक विश्राम गृहों को अपग्रेड किया गया है और भविष्य में इसमें और अधिक सुविधाओं का सृजन करने का प्रस्ताव है ताकि बाहर से आने वाले सैनिकों अथवा उनके परिजनों को ठहराव की बेहतर सुविधा मिल सके।

Related posts