हिमाचल के 51 छात्रों को अनुराग ठाकुर ने घुमाई नई संसद, केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से छात्रों ने देखी लोकसभा की कार्यवाही 

Local News
•
20 Sep 2023
•
23 views
हिमाचल के 51 छात्रों को अनुराग ठाकुर ने घुमाई नई संसद, केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से छात्रों ने देखी लोकसभा की कार्यवाही 

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के लॉ इंस्टीट्यूट के  छात्र दिल्ली में संसद भवन घूमने आए। केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी 51 छात्रों को नई व पुरानी संसद का भ्रमण कराया व महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चल रही कार्यवाही को भी दिखाया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभी छात्रों ने अंतिम समय में भी केंद्रीय मंत्री के अथक प्रयासों से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर मिलने पर उनका आभार प्रकट किया। 
लॉ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर शिव कुमार डोगरा जो छात्रों के साथ संसद भ्रमण पर थे उन्होंने कहा “ आज नई संसद घूमने और लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा को देखना बहुत सुखद था और यह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग के बिना संभव नहीं था। हम सभी छात्रों के साथ पुराने संसद की लाइब्रेरी में थे और वहीं से अनुराग जी से मिलने का अनुरोध किया। वो ना सिर्फ़ हमसे मिलने आये बल्कि अपने प्रयासों से अंतिम क्षणों में लोकसभा की कार्यवाही दिखाने भी ले गये। यह हम सब के लिए अविश्वसनीय क्षण था। छात्रों को नई संसद घूमना और कार्यवाही देखना बहुत ही अच्छा लगा। हम इसके लिए अनुराग के बहुत आभारी हैं। 

अनुराग ठाकुर ने कहा हिमाचल अपार प्रतिभाओं व संभावनाओं का घर है। आज संसद में अपनी देवभूमि के अलग अलग जिलों से आए क़ानून के 51 कुशाग्र छात्रों से भेंट करने व उनसे चर्चा कर मौजूदा घटनाक्रम के बारे में उनके विचारों को समझने का अवसर मिला। क़ानून के इन छात्रों ने वो जगह दिखाई जहां क़ानूनों को अमलीजामा पहनाया जाता है । नई संसद घूमना व लोकसभा की कार्यवाही देखना छात्रों के लिए अलग अनुभव था। नया संसद बहुत ही सुन्दर बना है, इसमें हमारे भारतीय संस्कृति और गौरवमयी इतिहास की झलक देखने को मिलती है। विरासत भी विकास भी का यह अनुपम उदाहरण है। 

Related posts