नाहन में ABVP ने ऐतिहासिक चौगान से शहीद स्मारक तक निकली तिरंगा यात्रा

Local News
•
23 Mar 2023
•
12 views
नाहन में ABVP ने ऐतिहासिक चौगान से शहीद स्मारक तक निकली तिरंगा यात्रा

नाहन : शहीदी दिवस पर आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 75 फुट लंबे तिरंगे को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली।

शहीद स्मारक पर पहुंचकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर यहां वीर शहीदों को याद किया।

मीडिया से बात करते हुए ABVP के सोलन विभाग संयोजक मनीष बिरसांटा ने बताया कि एबीवीपी द्वारा आज भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे उन शहीदों को याद किया जा रहा है जिन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में आज के दिन शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा राष्ट्रवादी सोच के साथ काम करती है।

Related posts