बाल्मीकि प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में निकली शोभायात्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशेष तौर पर हुए शामिल

Local News
•
16 Oct 2024
•
16 views
बाल्मीकि प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में निकली शोभायात्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशेष तौर पर हुए शामिल

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर वाल्मीकि सभा की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर शामिल हुए और शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज शरद पूर्णिमा और महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे कवि थे जिन्होंने भगवान श्री रामचंद्र जी के से पहले ही रामायण की रचना कर दी थी। महर्षि वाल्मीकि जी के आगमन से पूरे विश्व में एक नए युग का आगाज हुआ। उन्होंने रामायण के माध्यम से पूरे विश्व को यह कल्पना दी की बंधुत्व कैसा होना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से हमें पारिवारिक जीवन और राष्ट्र को श्रेष्ठ करने के सदगुण प्राप्त करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस खुशी के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि सभा की ओर से महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकल जा रही है। जिसमें भगवान राम हनुमान आदि की झांकियां बनाई गई है। इस मौके पर उन्होंने वाल्मीकि समाज और हिंदू समाज को आज के दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related posts