जिला में 16 मतदान केन्द्रों पर 64 महिलाएं मतदान प्रक्रिया को संपूर्णतः करेगी संचालित

Local News
•
05 Nov 2022
•
20 views
जिला में 16 मतदान केन्द्रों पर 64 महिलाएं मतदान प्रक्रिया को संपूर्णतः करेगी संचालित

नाहन : चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर जिला में 16 ऐसे मतदान केन्द्रों को स्थापित किया गया है जो कि पूर्णतः महिला अधिकारी व कर्मचारी द्वारा संचालित किए जाएंगे।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने देते हुए बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद के विश्राम गृह नाहन में चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें इन महिलाओं को ईवीएम, वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व मतदान के दौरान महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई ताकि उन्हे मतदान प्रक्रिया के दौरान परेशानी का सामना न करना पडे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में 16 मतदान केन्द्रो पर 64 महिलाओं द्वारा मतदान प्रक्रिया सम्पूर्ण करवाई जाएगी इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्रो में विधानसभा क्षेत्र नाहन में 5, पांवटा साहिब में 5, शिलाई, पच्छाद व रेणुका जी में 2-2 मतदान केंद्र शामिल है।

Related posts