नाहन के जमटा में पालतू कुत्ते ने नोचा साढ़े 4 वर्षीय मासूम, सिर और मुँह में लगे टाँके

Local News
•
11 May 2024
•
13 views
नाहन के जमटा में पालतू कुत्ते ने नोचा साढ़े 4 वर्षीय मासूम, सिर और मुँह में लगे टाँके

नाहन : जमटा क्षेत्र में शनिवार को काले रंग के एक कुत्ते ने एक साढ़े 4 वर्ष के बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया। मुश्किल से मासूम बच्चे को उसके परिजनों ने कुत्ते के चंगुल से छुड़वाया, लेकिन तब तक वह बच्चे को मुंह और सिर पर बुरी तरह से नोच चुका था। बच्चे के सिर पर कई टांके भी लगे हैं। यही नहीं इसी कुत्ते ने गांव में एक और बच्ची को भी काटा है। दोनों बच्चों को उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज नाहन लाया गया। 


जमटा निवासी सनजीत कुमार ने बताया कि उनका साढ़े 4 वर्षीय बच्चा स्वास्तिक घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने उनके बच्चे पर अचानक धावा बोल दिया। काफी जद्दोजहद के बाद वह कुत्ते को भगाने में कामयाब हुए, लेकिन तब तक वह बच्चे को काफी घायल कर चुका था। वह उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया। बच्चे के सिर पर कई टांके लगे हैं। साथ ही मुंह को भी नोंचा गया है। उन्होंने बताया कि यह कुत्ता पहले भी कई बार लोगों को हमला कर चुका है। सनजीत ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस थाना नाहन को भी दी गई है।

वहीं उपरोक्त कुत्ते ने ही जमटा क्षेत्र में इषिता पुत्री राजेश को भी काटा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने इस दिशा में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related posts