शिमला के ढली में भूस्खलन की चपेट में आई सड़क किनारे सोई 3 युवतियाँ, 14 साल की बच्ची की मौत, दो घायल

Local News
•
06 Jul 2022
•
18 views
शिमला के ढली में भूस्खलन की चपेट में आई सड़क किनारे सोई 3 युवतियाँ, 14 साल की बच्ची की मौत, दो घायल

शिमला : राजधानी में जमकर हो रही जोरदार बारिश से ढली में भूस्खलन हो गया । जिसकी चपेट में सड़क किनारे सो रही 3 युवतियाँ आ गई । हादसे में एक 14 साल को लड़की की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गई है जिनको ईलाज के लिए IGMC अस्पताल भेज दिया गया है. । भूस्खलन सुबह पांच बजे के करीब हुआ. जिसकी चपेट में गाड़ियां भी आई हैं ।

ढल्ली टनल के करीब पेट्रोल पंप के समीप ये  भूस्खलन आया. । मृतक की पहचान सड़क किनारे हकीम बनकर दवाइयां बेचने वाले हरियाणा निवासी सतपाल गांव बटर नाल ते० तहसील जीरकपुर पंजाब की पुत्री 14 वर्षीय वर्ष करीना के रूप में हुई है । जबकि  आशा 16 वर्ष व कुलविंदर 24 वर्ष  घायल है ।सभी एक ही परिवार से संबंधित है । स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है । पुलिस अधिकारी कमल ठाकुर ने भूस्खलन से पेश आए इस हादसे की पुष्टि की है ।

Related posts