28 वर्षीय युवक से पुलिस ने बरामद की 1 किलो 4 ग्राम चरस

Local News
29 Nov 2025
6 views
28 वर्षीय युवक से पुलिस ने बरामद की 1 किलो 4 ग्राम चरस

पांवटा साहिब : सिरमौर में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत SIU सिरमौर की टीम ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को SIU टीम ने गश्त और नशा रोकथाम अभियान के दौरान पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट के पास एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चरस बरामद की।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तालिब अंसारी पुत्र खलील अंसारी, निवासी नजद सरिये वाली गली, मुस्लिम बस्ती, विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड), उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। SIU टीम ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 4 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा

Related posts