सिरमौर जिला में 26 नये मतदान केन्द्र स्थापित, जिला में मतदान केन्द्रों की संख्या 563 से बढ़कर 589 हुई : सुमित खिमटा

Local News
•
18 Oct 2023
•
19 views
सिरमौर जिला में 26 नये मतदान केन्द्र स्थापित, जिला में मतदान केन्द्रों की संख्या 563 से बढ़कर 589 हुई : सुमित खिमटा

नाहन, 18 अक्तूबर : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के उपरांत सिरमौर जिला में मतदान केन्द्रों की सूचियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया है और सूचियों  का अंतिम प्रकाशन 10 अक्तूबर 2023 को कर दिया गया है।

  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि मतदान केन्द्रों की युक्तिकरण की प्रक्रिया के उपरांत जिला में 26 नये मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिससे जिला में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 563 से बढ़कर 589 हो गई है। इसके आलवा, युक्तिकरण प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए 8 मतदान केन्द्रों के भवनों को बदला गया है जबकि 16 मतदान केन्द्रों के सैक्शन का युक्तिकरण भी किया गया है।

  सुमित खिमटा ने बताया कि मतदान केन्द्रांे की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नाहन के अलावा सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों के एसडीएम कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। अंतिम रूप से प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की वैब साईट में भी उपलब्ध करवाई गई है।

Related posts