2400 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 29 जुलाई को नाहन में आयोजित होगा रोजगार मेला

Local News
•
26 Jul 2022
•
14 views
2400 बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 29 जुलाई को नाहन में आयोजित होगा रोजगार मेला

नाहन : जिला मुख्यालय में 29 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बेरोजगार युवाओं को यहां स्थानीय कंपनियों समेत अन्य जिलों से आने वाले कंपनी प्रबंधन रोजगार उपलब्ध करवाएंगे । 

मीडिया को जानकारी देते हुए डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में 29 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि आईटीआई नाहन के परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा । जिसमें 53 पंजीकृत कंपनियां यहां करीब 2400 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएंगीं ।

उन्होंने जिला के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा आगे आकर इस रोजगार मेले में भाग ले औऱ रोजगार प्राप्त करें । उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रदेश सरकार में उर्जा मंत्री चौधरी सुखराम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे । 

Related posts