21 सितम्बर दिन रविवार को नाहन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
Local News
•
19 Sep 2025
•
5 views
नाहन : नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रविवार 21 सितम्बर को दिनभर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि रविवार 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 11 केवी सब-स्टेशन दो-सड़का पर आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते नाहन नं. 1, नाहन नं. 2, नाहन नं. 3, सराहां-बागथन, आईटीआई, बोगरिया घाट और शम्भुवाला फी डरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
नाहन शहर के विभिन्न मोहल्लों सहित सराहां, बागथन, आईटीआई परिसर, बोगरिया घाट, शम्भुवाला और आसपास के अधिकांश इलाकों में दिनभर बिजली ठप रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मौसम खराब रहने की स्थिति में शटडाउन की तिथि व समय में परिवर्तन संभव है। वहीं, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की गई है।