14 दिनों से यातायात के की बंद पड़ी है गताधार - शिलाई का विधायक ने लिया जायजा

Local News
23 Jul 2023
4 views
14 दिनों से यातायात के की बंद पड़ी है गताधार - शिलाई का विधायक ने लिया जायजा

नाहन: रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने आज विधानसभा क्षेत्र के गताधार इलाके में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया । इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।मीडिया से बात करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि गताधार शिलाई  सड़क पिछले करीब 14 दिनों से यातायात के लिए अवरुद्ध है और लगातार इस सड़क को बहाल करने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि गताधार के समीप सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर रही है जिससे यातायात बहाल करने में परेशानी आ रही है ।उन्होंने कहा कि बारिश से नुकसान को लेकर सरकार गंभीर है और जिन लोगों को निजी तौर पर भी नुकसान हुआ है उनसे भी वह लगातार मुलाकात कर रहे हैं और हर संभव मदद सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों को प्रदान की जाएंगी।इस दौरान विधायक के साथ जिला कांग्रेस सचिव दलीप चौहान,कांग्रेस मेहल जोन अध्यक्ष अनिल शर्मा समत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद रहे ।

Related posts