10वीं संतोष चौहान मेमोरियल चेस चैंपियनशिप का हुआ समापन, प्रतीक राणा बने चेस चैम्पियन 

Local News
•
30 Dec 2025
•
17 views
10वीं संतोष चौहान मेमोरियल चेस चैंपियनशिप का हुआ समापन, प्रतीक राणा बने चेस चैम्पियन 

नाहन : दो दिवसीय 10वीं संतोष चौहान मेमोरियल चेस चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में चेस एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पच्चीस खिलाड़ियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी चेस चैंपियन प्रतीक राणा एवं रनर-अप सूर्यांश शर्मा रहे।

समापन समारोह में सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट प्रमोद चौहान, सेक्रेटरी परितोष चौहान तथा डायरेक्टर डॉ. आशिमा राघव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रमोद चौहान द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

गौरतलब है कि यह चैंपियनशिप विद्यालय की संस्थापक श्रीमती संतोष चौहान, जिन्होंने वर्ष 1983 में विद्यालय की नींव रखी थी, उनकी जन्म-जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष उनकी स्मृति में आयोजित की जाती है।

Related posts