हरिपुरधार के पवन ठाकुर का UP SI में चयन
Local News
•
06 Nov 2022
•
24 views
हरिपुरधार: संगडाह उपमंडल की बड़ोल पंचायत के काफेल्नु गांव के पवन ठाकुर का यूपी पुलिस दरोगा (Sub-inspector) में चयन हो गया है। इस परीक्षा में यूपी के अलावा हिमाचल सहित 11 अन्य राज्यों के लगभग 12 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था जिनमें से हिमाचल से एकमात्र पवन ठाकुर का चयन हुआ। उन्होंने 12 लाख अभ्यर्थियों में 78वां रैंक प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व वह Bank PO, Air Force तथा अन्य कई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों अध्यापकों तथा अन्य शुभचिंतकों को दिया है