स्कूल शिक्षिका ने 450 स्कूली बच्चों को दिए मुफ्त स्वेटर, हर वर्ष शिक्षिका द्वारा बच्चों को दिए जाते है स्वेटर
Local News
•
12 Dec 2025
•
12 views
नाहन : सामाजिक कार्य में पहल करते हुए राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की शिक्षका रजनी कश्यप ने आज स्कूल के करीब 450 छात्रों को मुफ्त स्वेटर उपलब्ध करवाए। स्कूल प्रधानाचार्य आरके चौहान ने स्कूल के सभी बच्चों में यह स्वेटर वितरित किए।
स्कूल के प्रधानाचार्य आरके चौहान ने बताया कि हर वर्ष शिक्षिका रजनी कश्यप द्वारा 50 से 60 छात्रों को मुफ्त स्वेटर दिए जाते थे मगर इस बार स्कूल प्रबंधन के आग्रह पर उन्होंने सभी स्कूली बच्चों को मुक्त स्वेटर उपलब्ध करवाए है। उन्होंने कहा कि स्कूल के कई ऐस बच्चे हैं जो निर्धन परिवारों से ताल्लुक रखते है ऐसे में बच्चों के लिए पल बेहद मददगार साबित होती है उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को स्वेटर उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षिका का आभार जताया।