सिरमौर पुलिस ने की अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 41 टिप्पर / ट्रैक्टर को किया जब्त
नाहन : सिरमौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की रात जिला सिरमौर में पुलिस में खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए 41 टिप्परों और ट्रेक्टरों को कब्जे लेकर माईनिंग व मोटर व्हिकल एक्ट में चालान काटे गए। ये सभी वाहन अवैध खनन में लगे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस थाना पुरुवाला, माजरा, सदर नाहन, काला आम्ब, राजगढ़, संगड़ाह, रेणुका जी, व पाँवटा साहिब के क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान के अन्तर्गत योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न स्थानों पर टीमें तैनात करके विशेष कार्यवाही की गई है। अभियान के दौरान जिला सिरमौर में 41 टिप्परों/ट्रैक्टरों के विरुद्ध माईनिंग एक्ट व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करके चालान किये तथा वाहनों को कब्जे ले लिया गया है। जिन्हे अवैध खनन के इन मामलों में चालान कर अदालत में पेश किया जा रहा है।
सिरमौर पुलिस ने कहा अवैध खनन माफिया पर्यावरण व जन सुरक्षा के लिये बहुत घातक है जिस कारण सिरमौर पुलिस की भविष्य में भी मोटर वाहन अधिनियम व अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही जारी है तथा खनन माफिया पर अंकुश लगाने के लिये कृत संकल्प है।