सराहां चंडीगढ़ सड़क के 45 दिनों बाद भी बहाल नहीं होने के कारण 6 पंचायतों के लोगो को उठानी पड़ रही परेशानी, उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मिले ग्रामीण 

Local News
•
25 Sep 2025
•
19 views
सराहां चंडीगढ़ सड़क के 45 दिनों बाद भी बहाल नहीं होने के कारण 6 पंचायतों के लोगो को उठानी पड़ रही परेशानी, उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मिले ग्रामीण 

नाहन : सराहां चंडीगढ़ सड़क पिछले 45 दिनों से यातायात के लिए अवरुद्ध पड़ी है सड़क बहाली ना होने के चलते क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ रही है।  डीसी सिरमौर से ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल आज मिलने पहुंचा और उन्हें समस्या के बारे में अवगत करवाया ।  ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।

मीडिया से बात करते हुए टिकरी कुठाड़ पँचायत के प्रधान यादराम शर्मा ने बताया कि पिछले 45 दिनों से यह सड़क यातायात के लिए बंद पड़ी हुई है उन्होंने कहा की समस्या को लेकर एसडीएम से भी मुलाकात की गई थी जिसके कुछ दिनों बाद बहाली का कार्य शुरू हुआ मगर वह बेहद धीमी गति से चल रहा है और लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही है उन्होंने कहा कि यदि जल्दी सड़क की बहाली नहीं हुई तो मजबूरन लोग जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।

जामन की सेर पंचायत के निवासी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सड़क बंद होने के चलते  किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे।  उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है और रोजाना लोगों की यहां हरियाणा से आवाजाही रहती है मगर इन दिनों  आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ी हुई है उन्होंने कहा कि सड़क समस्या के अलावा क्षेत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं भी खस्ताहाल में पड़ी हुई है।

Related posts