MLA विनय कुमार ने जयराम सरकार पर लगाए कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव के आरोप

Local News
•
13 Apr 2022
•
21 views
MLA विनय कुमार ने जयराम सरकार पर लगाए कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव के आरोप

शिमला - सिरमौर के रेणुका में आधी अधूरी सड़को के उद्घाटन करने पर विधायक विनय कुमार भड़क गए है और वाहवाही लूटने के लिए सड़कों के उद्घाटन करने और स्थानीय विधायक की अनदेखी के आरोप लगाए। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर में सड़कों की हालत खस्ता है । सड़को पर गड्ढे नही है बल्कि गड्ढों में सड़के है ओर ये सरकार सड़को की हालत नही सुधार रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर के दौरे कर रहे लेकिन उन्हें सड़कों की हालत नजर नहीं आ रही है ।  मुख्यमंत्री एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा भी हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं । जबकि पूर्व  सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद  सड़क मार्ग से ही विधानसभाओं का दौरा करते थे जिससे उन क्षेत्रों की सड़कें की हालत भी सही रहती थी
उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आधी अधूरी सड़क का सांसद सुरेश कश्यप द्वारा वीरवार को उद्घाटन किया जा रहा है । इस सड़क के अभी तक टाइयरिंग भी पूरी नहीं हुई है ना ही ड्रेन बनाई गई है ओर बस की सुविधा नही दी जा रही। जबकि रेणुका बोरली से सीयू सड़क जोकि  13 किलोमीटर  है इस सड़क का पूर्व की वीरभद्र सरकार में इसका शिलान्यास हुआ था और उन्हें उद्घाटन समारोह मैं बुलाया तक नहीं गया है । उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार पर कांग्रेस के विधायकों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि जहा कांग्रेस के विधायक है वहां पर कम बजट सड़क निर्माण के लिए दिया जा रहा है और विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है |

Related posts