शाही महल में रोटरी क्लब नाहन ने 5 दिव्यांगजनों को किये आधुनिक कृत्रिम अंग वितरित

Local News
•
12 Dec 2025
•
22 views
शाही महल में रोटरी क्लब नाहन ने 5 दिव्यांगजनों को किये आधुनिक कृत्रिम अंग वितरित

नाहन : समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब सिरमौर जिला के 15 दिव्यांग जनों के लिए मददगार बनकर सामने आई है  क्लब द्वारा नाहन के शाही महल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को आधुनिक कृत्रिम अंग वितरित किए गए कार्यक्रम में DC सिरमौर प्रियंका वर्मा के अलावा राज परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

 मीडिया से बात करते हुए DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सराहनीय कार्य के लिए रोटरी क्लब को बधाई दी साथ ही कहा कि कृत्रिम अंग मिलने के बाद दिव्यांग जनों की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आएगा पहले दिव्यांगजन किसी का सहारा लेकर चलते थे मगर कृत्रिम अंग मिलने के बाद अब इन्हें किसी के सहारे की आवश्यकता नहीं होगी और अपने रोजमर्रा  के काम यह है खुद ही कर पाएंगे।

रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि क्लब की ओर से 15 ज़रूरतमंद लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, ताकि वे सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है।

Related posts