रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तु के दामों में गिरावट: अनिल वर्मा

Local News
•
05 Oct 2025
•
18 views
रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तु के दामों में गिरावट: अनिल वर्मा

नाहन : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का कहना है कि भले ही देश में जीएसटी का GST सरलीकरण किया गया हो मगर लोगों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है ।ग्राहक पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा जिला मुख्यालय नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

 मीडिया से बात करते हुए अनिल वर्मा ने कहा कि जीएसटी में हुए सरलीकरण से खासकर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले वस्तुओं के दामों में भारी गिरावट दर्ज हुई है जिसका लोगों को मिलना चाहिए मगर लोगों में जागरूकता का अभाव देखा जा रहा है । उन्होंने कहा कि अभी तक जीएसटी में हुए सारणीकरण का लाभ लोग नहीं उठा पा रहे थे साथ ही व्यापारियों की मनमानी भी लोगों पर भारी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत द्वारा प्रदेश के तीन जिलों में एक सर्वे किया गया है जिसमें यह देखने को मिला है कि लोगों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसमें जागरूकता का भी अभाव देखा जा रहा है साथी व्यापारी वर्ग की भी मनमानी जारी है।

अनिल वर्मा ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में GST से संबंधित महकमें को लोगों में जागरूकता लाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए वहीं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भी अपने स्तर पर लोगों को जागरुक कर रही है। उन्होंने ग्राहकों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप कोई भी सामान खरीदते हैं तो उसका बिल अवश्य ले ताकि  इस बात की जानकारी मिले की व्यापारी द्वारा कितना जीएसटी काटा गया है और क्या ग्राहक को GST में हुए सरलीकरण का लाभ मिला है या नहीं।

Related posts