राजगढ़ में 11 दिसंबर को भर्ती शिविर होगा आयोजित

Local News
05 Dec 2025
5 views
राजगढ़ में 11 दिसंबर को भर्ती शिविर होगा आयोजित

मैसर्ज इंडोरमा इंडिया प्रा0लि0 बद्दी, जिला सोलन में प्रोडक्शन में अप्रेंटिज-ट्रेनिज के 20 पद पुरूश अभ्यर्थियों के भरे जाने है, जिसके लिए उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में 11 दिसंबर, 2025 को भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए आयु सीमा 18  वर्ष   से 30  वर्ष   तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं रखी गई है। न्यूनतम वेतन 16,500 दिया जाएगा। इच्छुक अभियार्थी 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे आवश्यक दस्तावेज जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थाई हिमाचली प्रमाणपत्र, आधारकार्ड तथा 2 पास पोर्ट साइज फोटो सहित उप-रोजगार कार्यालय राजगढ़ में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाश नं0 8860554414 तथा 01792253400 पर भी संपर्क कर सकते है।

Related posts