बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले भारत बंद का हिमाचल में नही कोई असर

Local News
•
08 Dec 2020
•
18 views
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले भारत बंद का हिमाचल में नही कोई असर

नाहन- बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि कृषि बिल के विरोध में भारत बंद का जो ऐलान  कुछ राजनीतिक दलों द्वारा किया गया था वह पूरी तरह से बेअसर नजर आया है मीडिया से बात करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला है और रोजमर्रा की तरह बाजार खुले रहे साथ ही लोगो की आवाजाही भी जारी रही।कश्यप ने कहा कि कृषि बिल अब किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस और कुछ अन्य राजनीतिक दलों का आंदोलन बनकर रह गया है क्योंकि असल मायने में कृषि बिल किसानों की हित में है। उन्होंने कहा कि इस आन्दोल के जरिए कांग्रेस  पार्टी अपने खोते हुए आस्तित्व को बचाने की कोशिश कर रही है।

Related posts