नौहराधार में भयंकर भूस्खलन, खतरे की जद में आए मकानो को करवाया गया खाली, डीसी की लोगों से सतर्क रहने की अपील

Local News
•
06 Sep 2025
•
11 views
नौहराधार में भयंकर भूस्खलन, खतरे की जद में आए मकानो को करवाया गया खाली, डीसी की लोगों से सतर्क रहने की अपील

नाहन : सिरमौर जिला के नोहराधार क्षेत्र चोकर गांव में शुक्रवार देर शाम को भूस्खलन के बाद प्रशासन ने आज यहां 8 मकानों को खाली करवा दिया है दरअसल यहां पर लगातार भूस्खलन का खतरा बना हुआ है जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है आज प्रशासन की टीम ने मौके का मुआयना कर यहां नुकसान का भी जायजा लिया।

शुक्रवार देर शाम चौकर गांव में  पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसक गया था बताया जा रहा है कि यहां करीब 200 मीटर तक यह भूस्खलन हुआ है । मौके पर 5 लोग मौजूद बताए जा रहे थे जो सुरक्षित हैं।

जिला की DC प्रियंका वर्मा ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं और खतरे की  जड़के आये सभी लोगों को यहां से दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है डीसी ने कहा कि मौसम साफ होने के बाद भूस्खलन की और ज्यादा संभावनाएं बढ़ जाती है ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार अलर्ट रहने की अपील की जा रही है।

Related posts